मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के लिए मांगपत्र विधायक रोड़ी को सौंपा

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक  मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगे शिक्षा मंत्री तक पुहंचाने के मांगपत्र गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी को सौंपा। मिड डे मील यूनियन गढ़शंकर की प्रधान सोमा देवी व सचिव मनजीत कौर ने विधायक को बताया कि पिछले कई वर्षों से उनको दिए जाने वाले मेहनताने में सरकार ने कोई बढ़ोतरी नही की जबकि शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें 3 हजार रुपये तक मेहनताना देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें सत्रह सौ रुपये मेहनताना दिया जाता है जोकि महंगाई को देखते हुए नामात्र है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्कर का पांच लाख रुपये का बीमा व सर्दियों की वर्दी देने के मामले पर भी चुप्पी साध कर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा बजट में भी कोई राहत नही दी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह सरकार के विरुद्ध संघर्ष को तेज किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनी चेंजर की दुकान पर पिस्टल व तेजधार हथियार के बल पर लाखों की लूट

माहिलपुर  : कस्बा माहिलपुर में फगवाड़ा रोड पर शाम कारीब पौने आठ वजे एक बाईक पर स्वार होकर आए तीन लूटेरों ने एक मनी चेंजर की दुकान से पिस्टल व तेजधार हथियार के बल...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों के 60 प्रिंसिपलों को फरवरी में सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा : सरकारी स्कूलों को मिलेंगे कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड व चौकीदार

होशियारपुर, 22 दिसंबर: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए क्रांतिकारी कदम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने 300-400 ‘तुर्की’ ड्रोन से 36 जगहों को निशाना बनाने का किया प्रयास- सभी प्रयास कर दिए गए विफ : राडार स्टेशन उड़ाकर सेना ने दिया जवाब

भारतीय सशस्त्र बलों की महिला अधिकारियों ने चल रहे सैन्य टकराव में पाकिस्तान की नापाक साजिश के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया और प्रेस को बताया कि उनकी सेना ने 8 मई और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेव पार्टी करने पहुंची पुरुष मित्रों के साथ 70 लड़कियां : पुलिस ने पकड़ा तो हुआ वो जो कोई सोच्च भी नहीं सकता

जयपुर : दिल्ली रोड पर लबाना में पकड़ी गई रेव पार्टी में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेव पार्टी में 150 लोगों को पकड़ा था, इनमें 70 लड़कियां थीं।...
Translate »
error: Content is protected !!