मिशन इंद्रधनुष 2023 : 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान, पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित

by
ऊना, 4 अगस्त – मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान में खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित विभिन्न प्रकार का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे इस टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के दौरान झुग्गी झोपड़ी बस्तियों, ईंट भट्ठा मजदूरों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए ताकि इस विशेष टीकाकरण मुहिम के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
मिशन इंद्रधनुष 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके वर्मा ने जानकारी दी कि इस अभियान का पहला चरण 7 से 12 अगस्त 2023 तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तक तथा अभियान का तीसरा व अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 0 से 2 वर्ष की आयु के 1209, 2 से 5 वर्ष की आयु के 135 तथा 321 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है अभियान के प्रथम चरण में 6 दिनों तक जिला के विभिन्न स्थानों में 67 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) सतनाम सिंह डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा के अलावा शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजना हेतू आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। शिमला :  उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में बताया कि राज्य और केंद्र प्रायोजित प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना-2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का लोक निर्माण मंत्री ने लिया जायजा

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के...
Translate »
error: Content is protected !!