मिशन शक्ति के तहत हर ब्लाक में दीं जा रही महिलायों के अधिकारों क़ी जानकारी : भरमौर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया  गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर

by
महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ  व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त से करवाया अवगत
एएम नाथ। भरमौर :   भरमौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत भरमौर पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर अमर सिंह वर्मा ने की।
उन्होंने इस दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल शरारती तत्वों द्वारा हर जगह बच्चों की खरीद फरोख्त की जा रही है। इससे भी हम सभी को बचना होगा। इसकी हर जगह जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मिशन शक्ति के तहत सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन व उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केन्द्र द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम जिला के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ द्वारा वन स्टॉप सेन्टर चम्बा द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुष विभाग से आये डॉ. आदित्य शर्मा  ने  मासिक धर्म के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी तथा खंड चिकित्सा विभाग से आये ब्लॉक सुपरवाइजर किसान ठाकुर ने TB की ऊपर विस्तार से चर्चा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरे शहर के 100 रतन’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का 68 निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षा मंत्री ने शुभारंभ किया : सरकारी स्कूल शिक्षा में उत्कृष्टता के उच्च मानक कर रहे स्थापितः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आजादी के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर लगभग 8 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 रात – 64 किलोमीटर तक शव को घुमाती रही HRTC बस : पुलिस ने चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

संगड़ाह।   सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की चंडीगढ़-संगड़ाह-हरिपुरधार बस के चालक और परिचालक ने एक यात्री के मृत्यु के बाद भी उसका शव...
हिमाचल प्रदेश

ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 8 नवंबर: मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राईवेट लिमिटेड बाथड़ी व मैसर्ज मुस्कान इंजिनीरिंग बाथड़ी ने ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के 12 पद अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के लिए खुलेंगे 100 से ज्यादा आउटलेडः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बौल में शक्ति जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ बौल में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, साथ ही फूड कोर्ट का उद्घाटन भी किया ऊना  – ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!