मीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक : विभिन्न विभागों और संस्थानों में गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाओं के लिए होगा चयन

by
हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती है।
निगम की सचिव दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि वर्ष 2024 में नई तैनाती के लिए भूतपूर्व सैनिकों की छंटनी हेतु 11 से 22 दिसंबर तक जिलावार स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलावार छंटनी के लिए कार्यक्रम तैयार करके इसे निगम की वेबसाइट एचपीएक्ससर्विसमैन.ओआरजी hpexservicemen.org पर डाल दिया गया है।
दीप्ति मंढोत्रा ने स्क्रीनिंग में भाग लेने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे वेबसाइट पर दिए गए कार्यक्रम एवं तिथि के अनुसार हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विद्युत बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 50 फीसदी लंबित वेतन एरियर, आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित वेतन एरियर के भुगतान को लेकर अहम आदेश जारी किया है। बोर्ड की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुड़िया की मां ने फिर से जांच की लगाई है गुहार, हाईकोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया की माता की ओर से मामले में फिर से जांच की गुहार लगाई गई है। इसके लिए अदालत में एक अर्जी दायर की गई है,...
Translate »
error: Content is protected !!