मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?

by
मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला केस में संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत  में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है. हिरासत के वीडियो में मुंबई पुलिस एक शख्स को पकड़कर लाती दिख रही है. क्या यह वही हमलावर है, जिसने सैफ पर हमला किया था? अब तक यह साफ नहीं हो पया है और न ही पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने आया है।
सीसीटीवी वीडियो में संदिग्ध को देखा गया था। वह हमले के बाद सैफ की बिल्डिंग की फायर एग्जिट वाली सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था।
हिरासत से खुलेंगे कई राज :  हिरासत में लिया गया शख्स कौन है? ये पुलिस ने अब तक नहीं बताया है. लेकिन पुलिस ने कहा है कि सैफ मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मुंबई पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि हमलावर सैफ के घर से भागकर सीधे बांद्रा स्टेशन की ओर गया था. मुंबई पुलिस को एक बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखा था. अब इस हिरासत को पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
संदिग्ध सैफ का आरोपी या कोई और?
पुलिस ने पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा है कि ये सैफ पर हमला करने वाला ही आरोपी है। कुछ देर पहले एक संदिग्ध को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था, घटना के बाद उसने पहली लोकल ट्रेन ली थी. पहले से अलर्ड मोड पर बैठी पुलिस ने वसई और नालासोपारा में जांच शुरू कर दी थी. पुलिस की 20 टीमों की नजर सैफ के हमलावर पर लगी हुई हैं।
अस्पताल में सैफ, कैसी है तबीयत?
बीते बुधवार तड़के 2.30 बजे सैफ पर उनके घर में घुसकर एक चोर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस घटना में सैफ को 6 जगह चोटें आई हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी और गले के पास गंभीर चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हो चुकी है. एक्टर अब खतरे से बाहर हैं. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
बांद्रा पुलिस की पूछताछ जारी :  मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो सैफ के हमलावर को ढूंढ रही थी. एक टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा है. बांद्रा पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ये वही व्यक्ति है जिसने एक्टर पर हमला किया या फिर वह दूसरा संदिग्ध है. ये भी साफ नहीं है कि सीसीटीवी में भागता दिखा शख्स है या नहीं. पुलिस के आधिकारिक बयान आने के बाद ही ये क्लियर हो सकेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या के आरोप में आप नेता, उसकी महिला मित्र समेत 6 लोग गिरफ्तार

लुधियाना :   पंजाब के  लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने वन स्टॉप सेंटर और समूर कलां स्थित संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह का किया निरीक्षण

रोहित राणा । ऊना, 20 नवंबर। बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का भराड़ी अस्पताल में औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

एएम नाथ। घुमारवीं, 15 जुलाई :  तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को अचानक भराड़ी सिविल अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!