लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामला – बलि का बकरा बनाया जा रहा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह संधू ने :  हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

by
चंडीगढ़। पुलिस हिरासत में लॉरेंस के इंटरव्यू के मामले में वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में गुरशेर सिंह संधू ने अर्जी दाखिल कर कहा कि उसे इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई उनकी कस्टडी में नहीं था, बल्कि एजीटीएफ की कस्टडी में था। संधू ने पंजाब सरकार पर अर्जी में कई सवाल उठाए। हाई कोर्ट ने अर्जी पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
हाई कोर्ट ने जेल में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर स्वयं संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। इसी दौरान लॉरेंस का टीवी इंटरव्यू होने की बात सामने आई थी। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को एसआईटी बनाकर जांच करने का आदेश दिया था।
इंटरव्यू खरड़ सीआईए थाने में हुआ :  एसआईटी की जांच बेनतीजा रही थी, जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर डीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने बताया था कि इंटरव्यू खरड़ सीआईए थाने में हुृआ था। इसके बाद कई पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन एसएसपी पर कार्रवाई न होने के चलते पंजाब सरकार को हाई कोर्ट ने जमकर फटकार लगाई थी।
                      इसके बाद डीएसपी गुरशेर संधू पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया था। अब उसने हाई कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि लॉरेंस को खरड़ के सीआईए कॉम्प्लेक्स में रखा गया था क्योंकि उस समय एजीटीएफ के पास इंटरोगेशन सेंटर नहीं था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
article-image
पंजाब

मोदी की जुबान पर दो बार पांगी का नाम, बोले हर तरफ गूंज रहा नाम

एएम नाथ। मंडी  : छोटी काशी मंडी में आयोजित विजय संकल्प प्रणाली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए दो बार जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी...
article-image
पंजाब , समाचार

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम को लॉन्च किया पंजाब सरकार ने : प्रदेशभर के 280 स्कूलों से 11,200 छात्रों को पहले फेज़ में शामिल किया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम’ को लॉन्च किया है। इस योजना के पहले फेज़ में प्रदेशभर के 280 स्कूलों से 11,200 छात्रों को शामिल किया गया है। इन छात्रों को...
Translate »
error: Content is protected !!