मुंह में लगी चोट, मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर-घर जा वृद्धजनों को लगाई कोविड वैक्सीन

by

अंब के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार ने अब तक लगभग 4500 कोविड वैक्सीन लगाए
ऊना – अंब उपमंडल के तहत आने वाले मसलाणा गांव के निवासी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार सही मायने में कोरोना योद्धा हैं। मुंह पर चोट लगने के बावजूद ड्यूटी के प्रति उनका जज़्बा कम नहीं हुआ। घायल होने के बावजूद अनिल कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर-घर जाकर 17 वृद्धजनों को कोविड वैक्सीन लगवाई।
अनिल कुमार ने कहा “11 अगस्त को मेरा बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। दुर्घटना में काफी गंभीर चोटें आईं और मुंह पर भी कई घाव थे। गंभीर चोटों के चलते मुझे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया, जहां पर मेरा इलाज किया गया। तेरह अगस्त को मुझे अस्पताल से छुट्टी मिली तथा घर पर आराम करने की सलाह दी गई। लेकिन मैंने आराम नहीं किया और 14 व 15 अगस्त को वृद्धजनों व दिव्यांगों को घर-घर जाकर टीके लगाए। मुझे लगा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में घर पर बैठने से ज्यादा मेरा कर्तव्य जरूरी है।”
दुर्घटना में घायल होने के बावजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार ने गांव मसलाणा, जगननाथ मंदिर व ज्वार में अपनी सेवाएं दी। बीएमओ
अंब डॉ. राजीव गर्ग ने कहा कि अनिल कुमार ने कोविड वैक्सीनेशन में सराहनीय कार्य किया है। वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होने से लेकर अब तक अनिल कुमार ने 4500 से अधिक टीके लगाए हैं। अंब में पहली डोज़ के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है और अब हम दूसरी डोज़ भी शत-प्रतिशत लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। इस कार्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल कुमार जैसे कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत महत्वपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा ? प्रतिभा सिंह बोलीं …. कद्दावर नेता को ही कांग्रेस की कमान मिलनी चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 6 महीने से नहीं हुआ है, जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्योन्मुखी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्यरत प्रदेश सरकार – संजय अवस्थी

2.25 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!