मुकेश अग्निहोत्री का जयराम ठाकुर पर पलटवार : सीएम अपने मंत्रियों के जरिए झूठा प्रचार करने से गुरेज करें

by

ऊना :  हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने घोटाले करके हिमाचल के हितों को बेचने का कार्य किया है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सरकार की किसी भी प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल के हित और मुद्दों की बात होनी चाहिए। जिसमें भाजपा की सरकार विफल साबित हुई है।
मंगलवार शाम को जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम अपनी भाषा पर संयम बरतें और यदि वह उनके परिवार पर प्रहार करेंगे तो वह दो कदम आगे जाकर प्रहार कर सकते हैं। हिमाचल सरकार चाहे तो उनके नेता प्रतिपक्ष के पद की अधिसूचना भी जब चाहे रद्द कर सकती है। उन्होंने इस पद पर रहते हुए कोई सुविधा नहीं ली है। इस मामले में सीएम अपने मंत्रियों के जरिए झूठा प्रचार करने से गुरेज करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार असफल हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से उनकी बातों को सुनते हुए एक बेहतरीन घोषणा पत्र तैयार करेगी। उसमें वही वायदे किए जाएंगे, जो हम सत्ता में आने पर पूरा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि से बढ़ा सम्मान : केवल सिंह पठानिया

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध, एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा बना विजेता एएम नाथ।  शाहपुर, 6 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन हनुमान मंदिर में भंडारा आज

कुठाड़, 18 मई (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत के चीडू का पानी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व ठाकुरद्वारा में 19 मई ज्येष्ठ मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!