मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर सहकारी क्षेत्र के लिए प्रदेश को उदारतापूर्ण धनराशि प्रदान करने का किया आग्रह

by
रोहित जसवाल। ऊना / नई दिल्ली :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को सहकारी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं विशेषकर प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स), राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (पीएमयू) एवं सहकारी प्रबंधन संस्थान (आईसीएम) इत्यादि के कम्प्यूटरीकरण के लिए धन आबंटित करने का आग्रह किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि राज्य द्वारा पहले से ही जिला ऊना के पंजावर में सहकारी प्रबंधन संस्थान के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवा दी गई है तथा इसकी स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश को राज्य में इस अत्याधुनिक सहकारी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की जाए।
केंद्रीय मंत्री ने उप-मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सहकारी योजनाओं और परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश को सहकारी योजनाओं से संबंधित धनराशि के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में राज्य में सहकारी प्रबंधन संस्थान (आईसीएम) खोलने और प्रायोगिक आधार पर महिला सहकारी हाट खोलने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के आग्रह पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश में पैक्स के कम्प्यूटरीकरण की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से जानकारी देते हुए, उप-मुख्यमंत्री नेे बताया कि हिमाचल ने कम्प्यूटरीकरण परियोजना में विशेष प्रगति की है। इसके तहत पहले चरण में 870 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) की पहचान की गई, जिनमें से 647 पैक्स को गो-लाइव कर दिया गया है। इस पर लगभग 18.57 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि दूसरे चरण के लिए 919 समितियों की पहचान की गई है और डिजिटलीकरण का कार्य प्रगति पर है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सहकारिता मंत्रालय द्वारा इस संबंध में केन्द्रीय और राज्य अधिकारियों की बैठक का आयोजन कर सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को राज्य में चिट्टे के खतरे और इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के विरूद्ध एफआईआर रजिस्ट्रर की जा रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को – लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा,जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस

 अमृतसर :  अमृतसर नॉर्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एपिसोड-6 बता नई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री को पहले लिंग निर्धारण...
article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी ​​राणा बलाचौरिया हत्याकांड : पंजाब पुलिस ने अगरतला से एक और आरोपी शूटर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 मई ;  पंजाब पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलाचौरिया की पिछले साल दिसंबर में हुई हत्या में कथित तौर पर शामिल एक शूटर को त्रिपुरा के...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग केंद्र परौर सत्संग सुना

परौर । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के सत्संग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी...
Translate »
error: Content is protected !!