मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे

by
ऊना, 26 जनवरी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को दोपहर 12.25 पर मिनी सचिवालय भवन गगरेट व विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत 12.55 पर भंजाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। तदपश्चात सायं 3.10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। उसके उपरांत सायं 4.10 पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को दोहपर 12 बजे अमरूत 2.0 के तहत अंब शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत 12.30 बजे आईटीआई भवन नैहरियां का लोकार्पण करेंगे। तदपश्चात मुख्यमंत्री 1.40 पर ज्वार से नारी वाया विल्लां द थप्पल कगोह सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लडोली(पंजोआ) में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला में 5992 बालिकाओं को लगाया जाएगा निःशुल्क एचपीवी टीका : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरियाणा-पंजाब के जल विवाद में हिमाचल की एंट्री : सीएम सुक्खू ने खोला पुराना हिसाब : पानी हिमाचल का है, लेकिन पंजाब और हरियाणा लड़ रहे हैं

चंडीगढ़। पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा का सदियों पुराना संघर्ष अब और आक्रामक होता जा रहा है। लेकिन इस बार इस मुद्दे में एक और राज्य हिमाचल प्रदेश भी शामिल हो गया है।...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में नवरात्र मेलों के दौरान हवन, पूजन पर प्रतिबंध, प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक दर्शन के लिए पर्ची अनिवार्य, मंदिर में पुजारी नहीं बांधेंगे मौली

बुखार, खांसी अथवा जुखाम जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को आइसोलेट कर भेजा जाएगा अस्पताल ऊना, 8 अप्रैल – आगामी 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रों के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!