मुख्यमंत्री की दो टूक : किसी अफसर ने विधायक की प्रायोरिटी से जुड़े काम में कोताही बरती तो पड़ेगी महंगी

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सरकारी अधिकारियों को विधायकों की ओर से बताए जाने वाले काम पूरे करने के लिए गंभीरता से लेने की चेतावनी दी और कहा किसी अफसर ने विधायक की प्रायोरिटी से जुड़े काम में कोताही बरती तो यह महंगी पड़ेगी। विधायक प्राथमिकता बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए गुड गवर्नमेंट का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधायकों की प्राथमिकताएं बजट की दिशा तय करती हैं, ऐसे में सभी विधायक अपनी योजनाएं भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रस्तावित करें और सरकार का सुशासन प्रदान करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में और मद्द मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन से पानी की योजनाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी ब्लू प्रिंट तैयार करें। अगर पानी की योजना व स्रोत को नुकसान पहुंचता है तो इस पर एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि एमएलए प्रायोरिटी मीटिंग में विधायक जितने भी सुझाव दे रहे हैं, उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बिना किसी देरी के बननी चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और किन्नौर के 16 विधायकों की मीटिंग ली। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 4 और एक निर्दलीय विधायक शामिल रहा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री सोलन, बिलासपुर एवं मंडी जिले के 19 विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
एफसीए और एफआरए स्वीकृतियों में लाई जाए तेजी कहा विधायक बिक्रम सिंह : जसवां-प्रागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ने एफसीए और एफआरए स्वीकृतियों के मामलों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पर दृढ़ता से कार्य कर रही है और प्रक्रिया को समयबद्ध किया जा रहा है। फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने ड्रग व खनन माफिया पर नियंत्रण के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, नशा निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने और रैहन के पुलिस स्टेशन को स्तरोन्नत करने का आग्रह किया।
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कहा नूरपुर में खोला जाए मेडिकल कॉलेज : नूरपुर विधानसभा से विधायक रणबीर सिंह निक्का ने पंजाब की सीमा से लगे क्षेत्र में युवाओं को नशे से बचाने के लिए दृढ़ प्रयास करने, नूरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने और पेयजल की 3 योजनाओं के निर्माण का आग्रह किया। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने क्षेत्र में ड्रग्स और अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने, क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल लगाने और शाहनहर से छूटे क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
विधायक संजय रत्न ने कहा ज्वालाजी मंदिर में सुविधाएं की जाए विकसित :​​​​​​​ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न ने निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा करने के लिए धन का प्रावधान करने, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के मंडल खोलने, 51 पंचायतों के लिए सुराली में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने तथा ज्वालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने का आग्रह किया।
एसएससी के काम में लाई जाए पारदर्शिता : केवल सिंह पठानिया ​​​​​​​शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कर्मचारी चयन आयोग के कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शाहपुर आईटीआई में रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू करने और बीडीओ कार्यालय के लिए नया भवन बनाने का प्रस्ताव रखा। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने नगरोटा बगवां और कांगड़ा के बीच बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज को शीघ्र शुरू करने, बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए ठोस नीति बनाने, कूहलों और हैंडपंपों की मरम्मत करवाने का सुझाव दिया।
ट्यूलिप गार्डन से 2 रोप-वे निर्माण की रखी‌। मांग धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने :धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने अमृत योजना के तहत धर्मशाला के कुछ वार्डों के लिए पानी की स्कीमें बनाने, मांझी और ट्यूलिप गार्डन से दो रोप-वे निर्माण की मांग रखी‌।
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष RS बाली, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद, योजना सलाहकार डॉ. बासु सूद, और उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का किया शिलान्यास : वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़ :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह सौर ऊर्जा परियोजना 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक

ऊना, 7 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत नौणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ : लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!