मुख्यमंत्री की नीतियों से तंग आ कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

by
मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता, अभी भी झूठ पर झूठ बोलकर सरकार चलाने के प्रयास हो रहे हैं
भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास करते हैं और उनके साथ काम करते हुए प्रदेश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चल रही है जिसे आम जन-मानस से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की नाकामियों से कुछ ऐसे हालात बने होंगे जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को इस तरह अपनी विधायकी को छोड़ने को विवश होना पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। प्रदेश के हर वर्ग में असंतोष है। जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है। जिसके दोषी मुख्यमंत्री स्वयं हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता में पार्टी में शामिल हो रहे हैं सभी नेताओं का वह हार्दिक स्वागत है एवं अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें एक परिवार के सदस्य के रूप में पूरा सम्मान देगी। आज पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर देश के क़द्दावर नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश में विकास राजनीति की शुरुआत की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से किये वादे को पूरा करने में ये सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी  आज भी सरकार झूठ बोलकर काम चलाना चाहती है। सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए की अब देश में झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली। आज भी मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री कह रहे हैं उन्होंने अपनी पांच गारंटियां पूरी कर दी। हकीकत यह है की सरकार ने एक भी गारंटी ढंग से पूरी नहीं की। बिना गारंटियों को पूरा किए सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का दावा करने का झूठ सरकार द्वारा बोला जा रहा है। इस तरह से सरेआम झूठ बोलकर अब काम नहीं चलेगा। अब जो विकास की बात करेगा। पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करेगा देश की जनता उसी के साथ खड़ी होगी। नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं इसलिए देश के लोग सिर्फ़ उनकी गारंटी पर ही भरोसा करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित करने को देश के लिए एक गर्व औरसम्मान की बात है। उनसे पहले यह सम्मान किसी भी ग़ैर-भूटानी व्यक्ति को नहीं मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 15 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर* शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में पहले दिन 69 किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : 25 मई तक होगी गेहूं और कच्ची हल्दी की खरीद, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को होगा लाभ

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और हल्दी के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार ने इन फसलों की खरीद वीरवार से आरंभ कर...
Translate »
error: Content is protected !!