मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।
ये खिलाड़ी कर्नाटक के शिमोगा में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के उपरांत वीरवार दोपहर रेलगाड़ी के माध्यम से नई दिल्ली लौटे थे। इस टीम में 9 लड़के, 10 लड़कियां, 2 कोच और एक मैनेजर शामिल हैं।
क्षेत्र में जलभराव के कारण पूरी टीम आईएसबीटी नई दिल्ली में फंस गई। टीम के कोच अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर संपर्क किया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती को उन्हें सुरक्षित बचाने के निर्देश दिए।
आवासीय आयुक्त एवं नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी के.एस. बांश्टू ने हिमाचल भवन लाए गए खिलाड़ियों से भेंट की। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद शुरू : 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहा है कृषि विभाग

विभाग द्वारा चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा में शुरू किए गए हैं क्रय केंद्र विभाग से पंजीकृत किसानों को 10 जून तक मिलेगी बिक्री की सुविधा एएम नाथ। चम्बा :  ज़िले के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की। 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!