मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग को लेकर प्रगट सिंह चार मंत्रियों के साथ हाईकमांड से मिलने के लिए दिल्ली रवाना

by

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा के घर चार मंत्रियों सहित करीव 23 विधायकों ने मीटिंग कर एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते हुए हाईकमांड से मिल कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटाने की मांग कर दी है। जिसके लिए मीटिंग में हुए फैसले के मुताविक पंजाब काग्रेस के महासचिव (संगठन) प्रगट सिंह के साथ चार मंत्री तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरनजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया हाईकमांड से मिलने के लिए रवाना होगे। यह पांच सदस्यों वाली कमेटी दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटाने की मांग करेगी। मीटिंग के बाद मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी व सुखजिंद सिंह रंधावा ने नवजोत सिंह सिद्धू दुारा पहले उठाए मुद्दे को ही उठाया और साफ कहा कि उन्हें अव बिल्कुल भी यकीन नहीं रहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्य मुद्दो का समाधान करेगें। इसलिए अव एक ही रासता है कि हम अपनी बात हाईकमांड के समक्ष रखेगें।
उकत मीटिंग में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष नवजोत ङ्क्षसंह सिद्धू में शामिल नहीं हुए लेकिन पर्दे के पीछे से उनके दुारा सीधे तौर पर बगावत के पक्ष में सर्मथन होने की बात कहीं जा रही है। अव संख्यां बल का खेल शुरू होगा कि बगावती तेवर दिखाने वाले सभी विधायक एकजुट रहते है या नहीं या उनके पक्ष में कुछ और विधायक आ जाए। यह तो आना वाला समय बताएगा। लेकिन अव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी कुर्सी को वचाने के लिए कौन सी रणनीती बनाते है यह देखना होगा। हालांकि मंत्री तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा सहित कुछ अन्य मंत्रियों की छुट्टी होने का डर भी उकत घटनाक्रम की हिस्सा हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर सरेआम हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर :पंजाब के अमृतसर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात...
article-image
पंजाब

24 से 26 नवंबर को छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर होगा आयोजन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने सालभर 22 मेले और त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों को...
article-image
पंजाब

PRTC Jahan Khelan marks Van

Hoshiarpur/Sep 4 /Daljeet Ajnoha : To mark Van Mahotsav, the Punjab Road Transport Corporation (PRTC) depot at Jahan Khelan here organised a tree-planting programme in which a variety of fruit-bearing and shade-providing saplings were...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में तीस अध्यापकों में से मात्र बारह अध्यापक तैनात: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब में काग्रेस की सरकार ने 2017 में सत्ता पर काबिज होते ही सबसे पहले प्रदेश के 800 स्कूल बंद कर दिए और उसके बाद अध्यापकों के रिक्त पदों की और ध्यान ना...
Translate »
error: Content is protected !!