मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

by

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में होंगे शामिल, पुराना बस स्टैंड पर होगा समारोह
ऊना, 4 अक्तूबरः सात अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 296.32 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड ऊना पर प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं तथा इस दौरान वह ऊना के लिए 296.35 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 128 करोड़ की लागत से बने ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) का लोकार्पण करने के साथ-साथ 36.29 करोड़ से बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना, 33.88 करोड़ से बने मिनी सचिवालय, 28.20 करोड़ से बने आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, 8.55 करोड़ से बने आईटीआई मैहतपुर, 6.78 करोड़ से बने सर्किट हाऊस ऊना, 6.20 करोड़ की लागत से निर्मित बचे हुए घरों को पानी के कनेक्शन देने के लिए परियोजना, 4.34 करोड़ से बने 30 बिस्तर वाले बसदेहड़ा अस्पताल, 2.03 करोड़ की लागत से बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के कार्यालय, 1.22 करोड़ से निर्मित मलाहत के लिए पेयजल परियोजना, 1.20 करोड़ से बनी रामपुर पेयजल योजना, 1.09 करोड़ से बनी नंगड़ा पेयजल परियोजना, 71.19 लाख से बने बीज केंद्र भवन, 57.68 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय ऊना के सभागार, 55 लाख से ग्रीन एवेन्यू के लिए बनी पेयजल योजना , 51.50 लाख से बने प्रैस क्लब भवन ऊना, लोअर लालसिंगी के लिए 40 लाख से बनी पेयजल परियोजना, 42 लाख से लोअर बसोली के लिए निर्मित पेयजल परियोजना, 48 लाख से बनी बहडाला पेयजल परियोजना तथा 48 लाख रुपए से ग्राम पंचायत बनगढ़ में पींग बैरी पेयजल परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 23.38 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे। जिनमें 11.93 करोड़ की लागत से बनने वाले ई-किसान भवन, 4.39 करोड़ की लागत से संतोषगढ़ पुल से शमशान घाट जनकौर से सुनेहड़ा पुल तक सड़क के सुधारीकरण कार्य, 5.92 करोड़ से बनने वाले जिला कोषाधिकारी ऊना के कार्यालय तथा 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कल्याण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास की आधारशिला भी रखेंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत पुराने बस स्टैंड पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाएं। सत्ती ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने ऊनावासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ हिस्सा लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का कियानिरीक्षण

ज्वाली 29 अगस्त : उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को ज्वाली प्रवास के दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस की मांग : कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं 5 डिमांड…जानिए

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत लौटने के बाद प्रदर्शन का नेतृत्व किया । यह प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन तैयार : बड़ा भंगाल सहित बर्फबारी वाले क्षेत्रों में किया राशन का भंडारण : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा जिला प्रशासन बर्फबारी के दौरान जिला में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस संदर्भ में उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!