मुख्यमंत्री ने अजय पराशर की दो पुस्तकों का विमोचन किया

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क, उत्तर पूर्व परिषद् के निदेशक अजय पराशर द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ और ‘मुश्तरका खाता’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इन पुस्तकों के संकलन में लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ पाठकों का हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पीठों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्त्व के बारे में ज्ञानवर्धन करेगी। ‘मुश्तरका खाता’ रोजमर्रा की जिन्दगी के विभिन्न आयामों को दर्शाती 16 लघु कहानियों का संग्रह है, जो स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास की समझ बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण साबित होगी।
अजय पराशर ने विमोचन एवं उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
हिमाचल प्रदेश

रक्षा पैन्शनर एवं पारिवारिक पैंशनर शीघ्र दर्ज करवाएं वार्षिक पहचान

ऊना, 1 मार्च – रक्षा पैन्शन संवितरण अधिकारी अविनाश कुमार राणा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्श के माध्यम से पैन्शन प्राप्त कर रहे रक्षा पैन्शनरों एवं पारिवारिक पैन्शनरों को स्पर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – DC ..बोले…सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी

ऊना, 28 अगस्त. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल...
Translate »
error: Content is protected !!