मुख्यमंत्री ने की मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक : समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम किए शुरू – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी संबंधित विभागों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल सदस्यों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है ताकि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने मंत्रिमंडलीय सदस्यों को इस कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिर्वतन के ध्येय के साथ शुरू हुई प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सभी को समावेशी प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने ठोस प्रयास किए हैं जिसके धरातल पर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ सुदृढ़ हो रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों का समुचित व संतुलित उपयोग सुनिश्चित कर रही है। सरकार राज्य के और प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करते हुए प्रदेश को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जनहित की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए विकासात्मक परियोजनाओं और योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करना नितांत आवश्यक है।
बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों के गहने और कीमती सामान आग में हुआ राख : द्रंग की पंचायत कमांद के गाडनाल गांव में 15 कमरों का दो मंजिला मकान राख, 35 लोग हुए बेघर

एएम नाथ। जोगिंदरनगर : विधानसभा क्षेत्र द्रंग के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कमांद के गाडनाल में 15 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जिसके चलते 35 लोग बेघर हो गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों को मिला महाऋषि विश्वमित्र गुरु सम्मान

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ के बजट से ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। ज्वालामुखी:  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माता के दरबार में पंचम नवरात्रि पर हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!