मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हाल ही में राज्य में बादल फटने और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस मानसून के दौरान भवनों, बुनियादी ढांचे, सड़कों, पुलों, जलापूर्ति योजनाओं, आवासीय संपत्तियों के अलावा बहुमूल्य मानव जीवन को भी भारी नुकसान हुआ है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से जमीन गवां चुके आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक बीघा भूमि आवंटित करने की अनुमति देने का आग्रह किया। राज्य का 68 प्रतिशत भाग वन क्षेत्र में है, इसलिए उन्होंने पुनर्वास के लिए वन मानदंडों में ढील देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने नदियों में गाद भरने के बारे में भी चर्चा करते हुए आपदा निवारण के लिए गाद के निपटान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने आग्रह किया कि पहाड़ी राज्यों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग मानदंड निर्धारित किए जाने चाहिए।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में बादल फटने की पुनरावृति के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले पर गृह मंत्री के साथ विचार विमर्श हुआ है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा भी किया है।
बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन के.के. पंत, प्रधान आवासीय आयुक्त अजय यादव और राज्य सरकार तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने ईरानी तेल से हटाई पाबंदी : पैट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या आएगी गिरावट?

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने लगा है. तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई रिस्क एरिया में सभी 196 बच्चों को , 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई : डॉ नागराज पवार

कुल्लू :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ नागराज पवार ने आज यहां बताया कि कुल्लू जिला में आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर आज 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।उन्होंने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर ने एफए माहिलपुर को 4-0 से व इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना को2-0 से पराजित किया।

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल...
article-image
पंजाब

आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर कार्यभार संभाला

होशियारपुर – आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर पद संभालते हुये कहा कि मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजर कोरोना महामारी की...
Translate »
error: Content is protected !!