मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया संवाद…..रंगरिक में नए बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

 स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा; मंजुश्री में सुनीं जनसमस्याएं

एएम नाथ।  काजा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्पीति घाटी के रंगरिक में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने रंगरिक स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान के लिए वह गांवों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मंजुश्री में जनसमस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी जरूरतों को समझकर योजनाओं और बजट में आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की मुख्यधारा से वंचित और संवेदनशील वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी वह कई दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद कर चुके हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए गए हैं।

छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये, छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रंगरिक के बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने नए बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इनमें छात्रावास की चारदीवारी का निर्माण, दो मल्टी-टास्क वर्करों और एक महिला वार्डन की नियुक्ति तथा पानी की कमी को दूर करना शामिल है।

स्थानीय परिवार के घर किया रात्रि विश्राम

रंगरिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सोनम फुंसुक के आवास पर रात्रि विश्राम किया। स्थानीय निवासियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और स्थानीय व्यंजन परोसे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने की स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र बनेगा नगरोटा, विकास कार्यों में नहीं किया जाएगा किसी भी तरह का भेदभाव: आरएस बाली

नगरोटा बगवां, 11 जुलाई। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा ग्राम सेवकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!