मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

by
पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर
राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
May be an image of 5 people and temple
मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन व डायगनोस्टिक ब्लॉक, केन्द्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र और 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 12.87 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 6.64 करोड़ रुपये की लागत से थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क और 10.29 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क की आधारशिला भी रखीं।
May be an image of 8 people
उन्होंने देहरा तहसील में 4.96 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से अन्तरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्मित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 43 बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क की चार दीवारी का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा आठ चेकडैम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के संग्रहण के लिए और चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सतत अधोसंरचना और पर्यावरण साझेदारी की नवीन पहल के साथ-साथ यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य कंेद्र बनकर उभरेगा।
May be an image of 5 people, tree and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस पार्क में एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर लिजर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों के प्रजातियों के साथ 78 प्रजातियों के जानवर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चिड़िया घर में एक वेटलैंड एवियरी भी होगी। इसमें देशी प्रजाति के पक्षी रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान से पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। क्षेत्र के अद्वितीय सौन्दर्य और पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचना के फलस्वरूप यह उद्यान जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में स्थापित करेगा।
May be an image of 7 people, dais and text
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान में निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और इसमें सुधार तथा समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि इस परियोजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हेक्टेयर वन भूमि में रोपित किए 5,500 फलदार व औषधीय पौधे, जैव विविधता को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से घुमारवीं के मरयाणी क्षेत्र में पर्यावरण हुआ संरक्षित स्थानीय समूह की 6 महिलाएं कर रही हैं जंगल की देखरेख, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति बढ़ी है जागरूकता एएम नाथ। बिलासपुर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ टूटे , चट्टानें खिसकती, सड़के वहीं….. 260 सड़कें बंद, 72 की मौत. हिमाचल में मुसलाधार बारिश

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले साल की तरह इस साल भी भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि अब तक कई लोगों...
article-image
पंजाब , समाचार

बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना :       मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगराओं में एक बड़ा रोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के...
Translate »
error: Content is protected !!