मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में टोंग-लेन स्कूल के बच्चों से संवाद किया : अच्छे नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

by

एएम नाथ। धर्मशाला :;मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के सराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र व समाज के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि टोंग-लेन संस्थान अपने आरंभ से ही झुग्गी-झोंपड़ी और वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की सरकार है और उनके अधिकारों तथा कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष की स्थापना की है, जिसके अंतर्गत सरकार इन बच्चों की शिक्षा सहित अन्य खर्च वहन कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।


टोंग-लेन चौरिटेबल ट्रस्ट मुख्य रूप से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को टोंग-लेन स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करता है।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, टोंग-लेन ट्रस्ट के प्रबंधन तथा स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित थेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिहाद की आंधी को रोकना है तो हनुमान चालीसा है सही विकल्प -मनोज सिंह

पूजनीय अशोक जी सिंगल महंत,अवैद्यनाथ जी महाराज व रामचंद्र परमहंस को मिले भारत रत्न बद्दी में प्रेस वार्ता के दौरान बोले राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह। बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण तालाबों के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश

ऊना, 23 मार्च – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पीडीएनए विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन चंबा, 10 अगस्त :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने...
Translate »
error: Content is protected !!