मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले पर्यटकों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। इस क्षेत्र को सुदृढ़ करने से आर्थिकी को सम्बल मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रतिवर्ष पांच करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ नई पहलें और बहुआयामी प्रयास किए जा जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने रिज और मालरोड पर पर्यटकों से बातचीत भी की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में हुई घटना की पूर्ण जांच के उपरान्त कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों, विशेष रूप से सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के हित में विभिन्न कदम उठाए हैं। आईजीएमसी में चिकित्सकों की सुविधा के दृष्टिगत भी जरूरी उपाय करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस तथा परिवहन निगम के  कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ। चंबा, 20 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहलः बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा: डीसी डा निपुण जिंदल

कांगड़ा जिला के तीन चिकित्सा खंडों की 189 गांवों के लिए प्लान तैयार जेरीएट्रिक होम केयर को विकसित करने वाला सूबे का पहला जिला कांगड़ा धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर पर बड़ा एक्शन …जानें क्या मिली सजा

एएम नाथ। मंडी :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कर्मी कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!