पुलिस तथा परिवहन निगम के  कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिलेगी सुविधा
एएम नाथ। चंबा, 20 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज उनके कार्यलय कक्ष  में एक बैठक का आयोजन किया गया।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मियों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) तथा दूसरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि   ईडीसी के लिए 12 ए फॉर्म भरना होगा तथा पोस्ट बेल्ट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म आवश्यक रहेगा। विभागीय नोडल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सूची प्रेषित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ईडीसी के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए  चुनाव पूर्वाभ्यास के दौरान  संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह पोस्ट बेल्ट पेपर के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी अलग से एक विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभागीय नोडल अधिकारी उपमंडल स्तर पर भी सहायक नोडल अधिकारी तैनात करेंगे ताकि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित  नोडल अधिकारियों  को  ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी तथा पोस्ट बैलट  पेपर के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने  को निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे कार्यकाल में दो साल कोरोना भी रहा, लेकिन एक भी दिन के लिए वेतन नहीं रुका : जयराम ठाकुर

दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CBSE स्कूलों में 80%+ मेरिट वाले शिक्षक होंगे भर्ती, 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी : CM सुक्खू

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े स्तर पर सुधार कर रही है। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण कैंटर दुर्घटनास्थल तक पुहंचा अन्यथा पीछे रोका जा सकता था :

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अगर धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ बैठक कर पं्रबंध करने की रणनीती पहले बनाई होती तो शायद दुर्घटनाए से बचा जा सकता गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल...
Translate »
error: Content is protected !!