हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात : वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान

by
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका
एएम नाथ। हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर शहर को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। यह सौगात होगी, एक भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स की।
जी हां, निर्माणाधीन नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हमीरपुर शहर के वर्तमान बस स्टैंड को एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स का रूप दिया जाएगा, जिसमें शॉपिंग मॉल, ऑडिटोरियम, पार्किंग और कई अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। सबसे पहले, वर्तमान बस स्टैंड की जमीन को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी और नए बस स्टैंड का कार्य पूर्ण होते ही वर्तमान बस स्टैंड की जगह भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कांप्लैक्स में सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना का खाका तैयार किया गया है। इस योजना में शहरवासियों, कारोबारियों और प्रतिदिन बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधाओं तथा हमीरपुर शहर की भविष्य की जरुरतों के अनुसार सभी आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं, ताकि लोगांे को शहर के बीचों-बीच बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। आयुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र को एक बड़े सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर शहर के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, सुंदर सिंह ठाकुर बन सकते हैं मंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली शिक्षक मॉं कार्यक्रम शुरू : सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को निभाएगा पहली शिक्षक-मा कार्यक्रम- आशीष बुटेल

सुन्दरनगर 14 दिसम्बर : बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को महत्व देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए “ पहली शिक्षक-माँ” कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!