मुख्यमंत्री ने मंडी के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए

by
धर्मपुर  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह ने आज मंडी जिला के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए।
उन्होंने अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर 2.92 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, अनसवाई से चसवाल सड़क पर 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, हुक्कल चत्तर सड़क पर 66.85 लाख रुपये की लागत से बने पुल, 2.98 करोड़ रुपये की लागत से शेरपुर से सरी वाया खबेर सड़क पर बने पुल, सजाऊ चतरयाणा सड़क पर 1.98 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, धर्मपुर में 74.65 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के टाइप-2 स्टाफ क्वार्टर, मंडप में 30.90 लाख रुपये की लागत से सहायक अभियंता के आवास तथा धर्मपुर में 88 लाख रुपये की लागत से बने जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधा केंद्र का निर्माण बांस पर आधारित वस्तुओं के निर्माण तथा कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एचपी शिवा परियोजना के तहत जिला मंडी के चौंतड़ा, गोपालपुर तथा धर्मपुर खण्ड में सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 50.55 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना से 775 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने 4.42 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर में बनने वाले लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय भवन और रंगड़ में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उप-केंद्र की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सिद्धपुर में 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सेरीकल्चर) के अंतर्गत कोकून मार्केटिंग और स्टोरेज सेंटर का शिलान्यास भी किया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मढ़ी में निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार सरसों के तेल के दाम बढ़ा कर बढ़ा रही महंगाई का बोझ – पुरानी सुविधाएं बंद और खाने-पीने की चीजें महंगी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार सुनिश्चित करे कि आपदा प्रभावितों को न होने पाए कोई परेशानी एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार द्वारा डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल के दाम...
Translate »
error: Content is protected !!