मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत राइड विद प्राइड सेवा के लिए 2.91 करोड़ रुपए की 18 टैक्सियां लोगों को समर्पित की

by

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम को राइड विद प्राइड योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा प्रदान की गई 18 नई ईनोवा टैक्सियां शिमला शहर के लोगों के लिए समर्पित कीं। लगभग 2.91 करोड़ रुपये की यह 18 गाड़ियां आज से ही शहर की जनता को अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ कर देंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल भी है। शिमला स्मार्ट सिटी ने शहर का रूप-रंग बदला है और इस योजना के अन्तर्गत यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के माध्यम से बुजुर्गों, महिलाओं, शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों सहित स्थानीय निवासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को परिवहन की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा राइड विद प्राइड टैक्सियों का पहले से ही संचालन किया जा रहा है और यह सेवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा रोगियों के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक यात्री राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा उपयोग अपने दैनिक कार्यों के लिए कर रहे हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम को 18 ईनोवा टैक्सियों के अतिरिक्त 12 टैम्पो ट्रैवलर तथा 20 इलैक्ट्रिक बसें भी स्वीकृत की गई हैं, जो आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला के अंतर्गत टैम्पो ट्रैवलर, इलैक्ट्रिक बसें, ढली बस स्टैंड, चार्जिंग स्टेशन तारादेवी और डीजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए कुल 46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में हाल ही में 205 नई बसें शामिल की गई हैं। वर्तमान में निगम के बेड़े में कुल बसों की संख्या 3100 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 397 और नई बसों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राइड विद प्राइड टैक्सियों के चालकों को गाड़ी की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर इन टैक्सियों को रवाना किया।
उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भावगुड़ी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा

पट्टा मेहलोग,17 फरवरी (तारा) : भावगुड़ी पंचायत में स्थित प्राचीन माँ अम्बिका धाम मंदिर के प्रांगण में अयोजित श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मंत्री वीरेंद्र कंवर, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

ऊना (15 जुलाई)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने करयाली के नराड़ व देवला के गढ़ की धार में आगजनी प्रभावितों से मिलकर जाना कुशलक्षेम : फौरी राहत के रूप में प्रभावितों को प्रदान की राहत राशि

शिमला, 17 जून – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की करयाली पंचायत के नराड़ तथा देवला पंचायत के गढ़ की धार में आगजनी प्रभावित लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ़्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार – जब ब्यास बेसिन के सारे क्रशर बंद थे तो इत्तेफाकन या सरकार की मेहरबानी से चल रहे थे क्रशर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब सीएम के करीबियों, सीएम ऑफिस से होती हुई सीएम तक पहुंची एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई...
Translate »
error: Content is protected !!