लोक निर्माण मंत्री ने करयाली के नराड़ व देवला के गढ़ की धार में आगजनी प्रभावितों से मिलकर जाना कुशलक्षेम : फौरी राहत के रूप में प्रभावितों को प्रदान की राहत राशि

by
शिमला, 17 जून – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की करयाली पंचायत के नराड़ तथा देवला पंचायत के गढ़ की धार में आगजनी प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करयाली पंचायत के अंतर्गत नराड गांव के तेज राम सपुत्र किरपाराम तथा मोहन लाल सपुत्र दुर्गादास के मकान तथा देवला पंचायत के गढ़ की धार के किशन लाल सपुत्र कुंदन लाल के घर पिछले दिनों जंगली आग से पूरी तरह जलकर राख हो गए है, जिसमें जान की कोई क्षति नहीं हुई है। निकाराम का मकान आंशिक रूप से जला है और इसी गांव की महिला नीलम देवी घर को जंगली आग से बचाते हुए झुलसी है। उन्होंने कहा कि जंगली आग से अनार, नींबू, आडू, एप्रिकॉट, नाशपती के लगभग 200 से अधिक पौधे भी जलकर राख हुऐ हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को जंगली आग से जले मकानों का शीघ्र आकलन करने तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों को जंगली आग से जले फलदार पौधों के स्थान पर नए पौधे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस गर्मी में जंगलों में हर जगह आग लगी है, जिस कारण जंगलों से सटे गांवों को खतरा पैदा हो रहा है। कुछ घर तो पूरी तरह जलकर राख हो गए है, जिन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चील के पेड़ से गिरे चिलारू में आग जल्दी लगती हैं, इसलिए जंगलों से चिलारु एकत्रित कर इससे संबंधित प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे जंगलों में आग न लगाएं और यदि किसी जंगल में आग लगी है तो उसे बुझाने में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के मलिक मोहन लाल सपुत्र दुर्गादास तथा किशन लाल सपुत्र कुंदन लाल को 10-10 हजार की राशि, तेज राम सपुत्र किरपाराम को 5 हजार की राशि तथा आग बुझाने के दौरान झुलसी महिला नीलम देवी धर्मपत्नी डोला राम को 5 हजार रुपए की राशि फौरी राहत के रूप में मौके पर प्रदान की।
इस अवसर पर तहसीलदार सुन्नी चंद्रमोहन, आरओ फॉरेस्ट देवी सिंह वर्मा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष लेखराम कौंडल, महासचिव जगदीश वर्मा, जिला परिषद सदस्या रीना, उपाध्यक्ष बीडीसी बसंतपुर प्रकाश कमल, बीडीसी सदस्य प्रियंका, प्रधान करयाली पंचायत कमलेश कश्यप, उपप्रधान विनोद कुमार, देवला पंचायत की प्रधान कांता शर्मा, उपप्रधान यशवन्त सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 28 नए बच्चों को लाभान्वित करने को प्रदान की स्वीकृति

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखभाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग स्ट्रॉंग रूम की जाँची व्यवस्थायें, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला 29 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज प्रातः 7:30 बजे राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना का कोई भी विद्यार्थी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन में नहीं फंसाः डीसी

ऊना: 9 मार्चः जिला ऊना का कोई भी विद्यार्थी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन में नहीं फंसा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के 65 विद्यार्थी यूक्रेन में...
Translate »
error: Content is protected !!