मुख्यमंत्री राहत कोष से 64 लाभार्थियों को दी 85 लाख की दी राहत : राम कुमार

by
सरकार की नीतियों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं: राम कुमार
ऊना 16 फरवरी: हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली लघु सचिवालय में 64 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 85 लाख रूपये की राहत राशि के चैक आबंटित किये।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान योजना कायान्वित की है जिसके तहत परिवार के पांच सदस्यों को इलाज करवाने के लिए पांच लाख रूपये के लिए बीमित किया जाता है। जिसके लिए आंगनवाड़ी व आशा वर्कर, छोटे दुकानदार, मजदूर, रेहड़ी फड़ी वाले, मिस्त्री इत्यादि सभी लोगों को कवर किया गया है। हिमकेयर योजना के तहत केवल लोकमित्र केन्द्र से ही लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा 70 साल की आयु वाले वृद्ध व्यक्ति को 1500 रूपये मासिक पैंशन भी दी जा रही है।
वाॅलीबाल खिलाड़ियों किया सम्मानित
इस मौके पर लड़कों की 61वें हिमाचल स्टेट वाॅलीबाल चैंपियनशिप 2021 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली जिला ऊना की टीम में हरोली विधानसभा से सम्बन्ध रखने वाले 12 खिलाड़ियों व दो कोचों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह हरोली विधानसभा के लोगों के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, तहसीलदार विपिन ठाकुर, बीडीसी अध्यक्षा रजनी बाला, महामंत्री भाजपा नरेन्द्र राणा, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल सैणी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गुरविन्द्र खेपड़, युवामोर्चा अध्यक्ष हरोली रजत राणा, युवा मोर्चा प्रवक्ता अरूण चैधरी, हिमालच आईटीसेल सदस्य राहुल राणा सहित लाभार्थी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ – क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा : युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सिस्टम ही सर्वोच्च

एएम नाथ। शिमला 24 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला अधिकारी ने लगाया आरोप : पति ने एसबीआई अधिकारी के साथ मिलकर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकाले

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने डॉ. पति और एसबीआई अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है।...
Translate »
error: Content is protected !!