मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

by

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जब भी बात करती है तो फिर हवा–हवाई बात करती है। सदन से लेकर सड़क और अखबारों में हर दिन हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा विश्व स्तरीय बनाने का दावा मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टोली करती है लेकिन आए दिन सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश के लोगों को अस्पतालों में कष्ट उठाना पड़ता है। कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। सरकार हर बार इधर-उधर की बात करके अपना पल्ला झाड़ लेती है और फिर से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का राग अलापती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत उनकी सरकार यह स्वीकार ही नहीं करती है कि व्यवस्था में कुछ खामी है और उसमें सुधार की गुंजाइश है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार सुख की सरकार, व्यवस्था परिवर्तन और विश्व स्तरीय सुविधा नाम के तीन झूठ के सहारे समय काट रही है। सरकार का ढाई साल इन्हीं झूठों के सहारे कट गया लेकिन आगे का समय बहुत मुश्किल है। इस तरीके से लोगों के जीवन को खतरे में छोड़कर झूठ के सहारे सरकार चलाने का हथकंडा बंद करना होगा और लोगों के जीवन की बेहतरी, सुख–सुविधा के लिए सरकार को गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ‘क्रिटिकल लेवल’ पर पहुंच गई है। इसके बारे में हमने सरकार को बार-बार आगाह किया, चेतावनी दी, सुधार करने का आग्रह किया लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसका सिर्फ एक कारण है कि सरकार को लगता है वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर अपना समय निकाल लेगी। अभी भी वक्त है सरकार अपने झूठ के बजाय सच का सामना करे, लोगों की समस्याओं को सुने, समझे और उनका निराकरण करे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय आपदा से गुजर रहा है। लोग प्रकृति की मार झेल रहे हैं। ऐसे वक्त में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों का ख्याल रखती है, उनकी मदद करती है। लेकिन वर्तमान में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय अपने मन, वाणी और कर्म से किसी न किसी तरह दुःख दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराया और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। जयराम ठाकुर द्वारा सौंपे गए दस्तावेज में आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा था। जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा की वजह से जिला मंडी का सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा के कई क्षेत्र बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। इसमें 1200 करोड रुपए से अधिक की धन हानि और लगभग 50 से ज्यादा जनहानि हुई है। 42 लोग तो 30 जून की आपदा में ही काल कवलित हुए हैं।
700 से ज्यादा घर आपदा की वजह से पूर्णतया नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। 1000 से ज्यादा पशु शाला और 1000 से ज्यादा पशुधन भी आपदा की से नष्ट हुए हैं। इसके साथ ही लोगों के खेती- बागवानी की जमीन, फसलें आदि नष्ट हुई हैं। जिससे उनके आजीविका का सहारा भी छीन गया है। इसलिए आपदा प्रवाहित लोगों के भारी सहयोग की आवश्यकताहै। वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि जयराम ठाकुर बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उक्त जनप्रतिनिधियों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील से भी मुलाकात करके हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का निवेदन कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश? अब तक दो गिरफ्तार – अब NIA की टीम संभालेगी कमान;

चंडीगढ़। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में काबू किए गए दो संदिग्ध हमलावरों ने एनआइए भी पूछताछ करेगी। हमलों के पीछे का करण पता लगाने के लिए उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में लॉन्च हुआ ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम*

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रैक एकेडमी ने ऊना जिले में ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस. रवीश ने एफआरए और एफसीए मामलों की समीक्षा की

कुल्लू, 15 दिसंबर : उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) एवं वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!