मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवम्‍बर को वृंदावन, मथुरा में ‘‘ब्रज राज उत्सव’’ और ‘‘हुनर हाट’’ तथा‘‘कौशल कुबेर का कुंभ’’ का उद्घाटन करेंगे

by

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवम्‍बर को वृंदावन, मथुरा में ‘‘ब्रज राज उत्सव’’ और ‘‘हुनर हाट’’ और ‘‘कौशल कुबेर का कुंभ’’ का उद्घाटन करेंगे। केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालि‍नी उत्तर प्रदेश के विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी वृंदावन, मथुरा में 31वें ‘‘हुनर हाट’’ के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में कहा कि ‘‘हुनर हाट’’, भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक एवं पैतृक कला तथा शिल्प को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और उसके लिए बाजार तथा अवसर उपलब्‍ध कराने के लिए एक उचित मंच है जो ‘‘स्वदेशी’’ और ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ अभियान को मजबूत कर रहा है।‘‘हुनर हाट’’ने स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित किया है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी कहा कि ‘‘हुनर हाट’’की‘‘विश्वकर्मा वाटिका’’ में, ये कारीगर और शिल्पकार प्रत्‍यक्ष रूप से यह प्रदर्शित करेंगे कि ये सुंदर हस्तनिर्मित उत्पाद किस प्रकार बनाए जाते हैं। कुंभ मेला ग्राउंड वृंदावन(मथुरा)में 10 से 19नवम्‍बर तक आयोजित किए जा रहे ‘‘हुनर हाट’’ में ‘‘सर्कस’’का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सर्कस के कलाकार अपनेशानदार विविध पारंपरिक और मनोरंजन करतबदिखाएंगेब्रज तीर्थ विकास परिषद भी गौरवशाली ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृंदावन में 10नवम्‍बर से 10 दिवसीय ब्रज राज महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, पारंपरिक, लोक नृत्यों के साथ-साथ ब्रज संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘‘हुनर हाट’’ के‘‘ब्रज राज उत्सव’’ में लगभग 400 शिल्पकार, दस्‍तकार और पाक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरलसहित 30 से अधिक राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार, लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़े, कागजऔर मिट्टीआदि से बने अपने स्वदेशी उत्पाद साथ लाएंगे। देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक शाकाहारी व्‍यंजन भी ‘‘हुनर हाट’’ में उपलब्ध कराए जाएंगे।
अन्नू कपूर, कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, पुनीत इस्सर (महाभारत शो प्रदर्शन के लिए), सदानंद विश्वास, अनूप जलोटाजैसे जाने-माने कलाकार औरप्रसिद्ध भजन गायक उस्मान मीर, गायिका रानी इंद्राणी तथा अन्य गायक और प्रसिद्ध कलाकार रोजाना शाम को ‘‘हुनर हाट’’ में विभिन्‍न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे।
श्री नकवी ने कहा कि पिछले लगभग 6 वर्षों से“हुनर हाट” के माध्यम से 6 लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। ‘‘हुनर हाट’’वर्चुअल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म http://hunarhaat.org और जीईएमपोर्टल पर भी उपलब्ध है। देश-विदेश के लोग डिजिटल और ऑनलाइन माध्‍यम से भी “हुनर हाट” उत्‍पादों की खरीदारी कर सकते हैं।
अगला ‘‘हुनर हाट’’लखनऊ में (12 से 21 नवम्‍बर तक), प्रगति मैदान, नई दिल्ली में (14 से 27 नवम्‍बर तक), हैदराबाद में (26 नवम्‍बर से 5 दिसम्‍बर तक), सूरत में (10 से 19 दिसम्‍बर तक), नई दिल्ली में (22 दिसम्‍बर,2021 से 2 जनवरी 2022तक)आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में‘‘हुनर हाट’’का आयोजन मैसूर, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुदुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य स्‍थानों पर किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालाँकि,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Video देख फट जाएगा कलेजा : सब को माफ करते हुए…हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल

केभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उम्मीद और दर्द के बीच की रेखा धुंधली पड़ जाती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
Translate »
error: Content is protected !!