मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम ठाकुर पर तंज : इन दिनों जयराम ठाकुर काफी कन्फ्यूज हो गए है, ऐसा लगता है कि उनकी भाजपा विधायक दल पर पकड़ ही नहीं

by

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई. शोकोद्गार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कानून व्यवस्था पर नियम- 67 स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा मांगी. स्पीकर ने इसकी चर्चा नहीं दिया, तो विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया. इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल पर निशाना साधा. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी तंज किया.
CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर परेशान हैं. वे नियम- 67 के तहत चर्चा मांग रहे थे, जबकि इस नियम के चर्चा तब होनी चाहिए जब प्रदेश में सारा कामकाज रोककर किसी बेहद महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा जरूरी हो. वे इस मामले में नियम- 130 के तहत भी चर्चा ला सकते थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल और नेता प्रतिपक्ष बद्दी की सिर्फ एक घटना को आधार बनाकर स्थगन प्रस्ताव की तहत चर्चा चाह रहे थे, लेकिन यह पूरा मामला नशे से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस नियम के तहत इस मुद्दे चर्चा नहीं हो सकती.

CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर तंज : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज भी किया. उन्होंने कहा कि वह इन दिनों काफी कन्फ्यूज हो गए हैं. ऐसा लगता है कि उनकी भाजपा विधायक दल पर पकड़ ही नहीं है. ऐसे में भी काफी कंफ्यूज रहते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर जयराम ठाकुर इस पूरे मामले में नियम 130 के तहत चर्चा लाना चाहें, तो वे सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर एफआईआर दर्ज :परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों कोकिया नामजद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके ) पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में  की गई है। विजिलेंस लंबे समय से इस पोस्ट कोड की जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!