मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा परिसर, शिमला में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाला हर व्यक्ति अपने साथ उम्मीद और बेहतर कल की आकांक्षा लेकर आता है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।

उन्होंने विभिन्न मामलों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य हो और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशन वाली नौकरी की गारंटी वाले कच्ची नौकरी वालों को भी हटा रही संवेदनहीन सरकार – नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुखू सरकार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश में कांग्रेस के गले पड़ी हैं,  सरकार दिव्यांग लोगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से पेश आ रही है एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हल्के को प्रदेश का मॉडल हल्का बनाया जाएगा :प्रो राम कुमार

हरोली। गांव संसोवाल में अजोयित जान सभा मे हिमाचल प्रदेश उधौग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने कहा के भाजपा सरकार दुआरा हरोली के सर्बपक्षी विकास के लिए लगतार काम किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

GMCH चंडीगढ़ में सुरक्षा कर्मचारी अवतार सिंह की सतर्कता से वॉन्टेड भगोड़ा गिरफ्तार

पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 16 मई – जीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी *अवतार सिंह* ने आज पार्किंग में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की पाइप काटकर पेट्रोल चोरी करते हुए रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज कालेज में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण : नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: पठानिया

एससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित धर्मशाला,शाहपुर 25 अक्तूबर। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ – साथ समाज सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!