मुख्यमंत्री सुक्खू बोले— भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा

by

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसकी चार्जशीट कमेटी में ऐसे लोग शामिल हैं, जिन पर भाजपा खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इस राशि को जारी करने के लिए राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिख चुकी है और जरूरत पड़ी तो दोबारा पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के नेता परवाणू से आगे नहीं जाते और केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों की मजबूती से पैरवी नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों की उपलब्धियां केवल सोशल मीडिया पर नजर आती हैं और दीपकमल में सोशल मीडिया की पूरी टीम काम कर रही है।

सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर उनके खिलाफ दस्तावेज जुटाने में लगे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक एडीआर रिपोर्ट को भी इसी तरह पेश किया गया। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले 14 लाख रुपये में खरीदे गए फ्लैट को दो करोड़ रुपये का दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रारंभिक बैठक हो चुकी है। अब हाईकमान से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के कैडर से जुड़े सवाल पर सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों की संख्या निर्धारित सीमा के भीतर रहनी चाहिए। उन्होंने इसे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

पेपर लीक करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार नौकरियां दी जा रही हैं और भर्ती परीक्षाओं में सफलता का आंकड़ा 80 फीसदी तक जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और दोषी सलाखों के पीछे जाएंगे।

सितंबर में देउरी स्कूल जाएंगी प्रियंका गांधी

मुख्यमंत्री ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी देउरी स्कूल नहीं पहुंच पाई थीं। प्रियंका गांधी बच्चों से मिलना चाहती थीं। उन्होंने सितंबर में मौसम साफ होने के बाद देउरी स्कूल जाने की इच्छा जताई है।

सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय प्रियंका गांधी ने इस स्कूल के पुनर्निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया था और दोबारा स्कूल आने की बात कही थी। अब वह सितंबर में स्कूल का दौरा करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि और फ्लैट अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर नहीं सकेंगे खरीद : 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को रद्द करने और 12 जनवरी 1996, 16 अगस्त 1997 और 26 सितंबर 2012 के निर्देशों को बहाल करने का निर्णय

शिमला : प्रदेश में 50 से अधिक श्रेणी के अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर भूमि और फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

30 दिसंबर तक करें अप्लाई 5 जनवरी को होंगे साक्षात्कार एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोंटू को मिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के हल्के में तालमेल बिठाने का जिम्मा

एएम नाथ। सोलन : सोलन के कांग्रेस नेता अमित ठाकुर को नयी जिम्मेवारी मिली है। अब वह प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्ररेणुका में पार्टी कार्यकर्ताओं में तालमेल बिठाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विनय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!