मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नगर पंचायत बीड़ के विकास को मिलेगी नई गति : अनुराग शर्मा

by

एएम नाथ ।  बैजनाथ : राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नगर पंचायत बीड़ के विकास के लिए 6वें राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत प्रथम तिमाही में ₹31,95,324 एवं ₹12,42,626 की राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि यह धनराशि नगर पंचायत बीड़ में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जनसुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बीड़ विश्वविख्यात पर्यटन स्थल बीड़-बिलिंग का प्रवेश द्वार है। स्वीकृत यह राशि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इससे नगर पंचायत बीड़ के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

अनुराग शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को समान प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम पूरे हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत बीड़ के विकास और क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर को मिली तीसरी अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया शुभारंभ दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर होगी टीबी की जांच, 2027 से पहले जिला के सभी हाई रिस्क क्षेत्रों का होगा शत-प्रतिशत कवरेज

बिलासपुर, 27 जून: जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एनटीपीसी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC में डिविजनल मैनेजर पदोन्नति मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख : 2 सप्ताह में DPC की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश;

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने एचआरटीसी में डिविजनल मैनेजर (कॉमर्स) पद पर पदोन्नति से जुड़े मामले में निगम को दो सप्ताह के भीतर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की कार्यवाही को तार्किक निष्कर्ष तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकवाह एसडीआरएफ परिसर को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  हरोली, 9 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को पालकवाह स्थित हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की पहली वार्षिक मीट-2026...
Translate »
error: Content is protected !!