मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की समीक्षा

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की समीक्षा की तथा योजना के तहत पात्र अनाथ बच्चों के फार्म शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि समय पर उन्हें इस योजना के लाभ प्रदान किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उप-मण्डलीय स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को शीघ्र मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के फार्म उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को योजना के तहत फार्म भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान आरम्भ करने को भी कहा। योजना के लिए 6 जुलाई, 2023 को मानक संचालन प्रक्रिया अधिसूचित की गई थी तथा योजना के कार्यान्वयन की निगरानी का जिम्मा उपायुक्तों को जिला स्तर पर सौंपा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

54,928 करोड़ रुपये का चौथा बजट सीएम सुक्खू ने किया पेश : 1 लाख वंचित गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

एएम नाथ : शिमला।  हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश ने अपने बजट में 3,586 करोड़ रुपए की कटौती की है। इसके तहत वित्त वर्ष 58,514 करोड़ रुपए से घटकर 2026-27 के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

हिमाचल प्रदेश उहाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फॉरवर्ड गियर की बजाय रिवर्स गियर में प्रदेश को चला रही है सरकार : हिमाचल और देश का मूड तय, ऐतिहासिक जनादेश से प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी – जयराम ठाकुर

14 महीनें से अपने विधायकों और मंत्रियों को ही खुश करने में लगी है सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना एक चौथाई कार्यकाल पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!