मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न जिलों के एपीएमसी अध्यक्ष : किसानों-बागवानों के लिए सराहनीय योजनाओं पर जताया आभार : अजय शर्मा

by
एएम नाथ। हमीरपुर 24 अप्रैल। कृषि उपज मंडी समिति हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को शिमला में प्रदेश के अन्य जिलों की कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने बजट में किसानों के हितों मंे की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में विपणन बोर्ड के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों की एपीएमसी के पदाधिकारियों, कृषि, उद्यान तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान अजय शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा से किसान-बागवान प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होंगे तथा उनकी आय में काफी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और जिला हमीरपुर में स्पाइस पार्क की घोषणा भी किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आर्थिकी को बल देने केे लिए बजट में कई सराहनीय घोषणाएं करके मुख्यमंत्री ने एक दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है। इससे आम किसानों की आय में काफी वृद्धि होगी और खेती से मुंह मोड़ रही युवा पीढ़ी भी खेती की ओर आकर्षित होगी। सभी पदाधिकारियों ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित करने के मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम किसानों और बागवानों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर सभी एपीएमसी भी तत्परता के साथ कार्य करेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।  गणित के शिक्षकोें की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) 26 मार्च को परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो साल तक की सजा हो सकती : बाल विवाह करवाने या बढ़ावा देने में सहायक व्यक्तियों को – स्वाति डोगरा

बाल विवाह रोकने व बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रति जाग़रूक करने को लेकर बैठक आयोजित,  एसडीएम स्वाति डोगरा ने की अध्यक्षता 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!