मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

by
डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा
होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तरीय समागम करवाया जाएगा, जिसमें मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान शिरकत करेंगे। उन्होंने इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के साथ श्री खुरालगढ़ साहिब का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रविदास मैमोरियल का भी जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सुचारु रुप से संपन्न करवाने संबंधी निर्देश दिए और कहा कि वे राज्य स्तरीय समागम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, डी.एस.पी सतीश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का भराड़ी अस्पताल में औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

एएम नाथ। घुमारवीं, 15 जुलाई :  तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को अचानक भराड़ी सिविल अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विधायक नीरज नैय्यर ने 29 मेधावी छात्रों को वितरित किए टेबलेट

एएम नाथ। चंबा,27 दिसंबर : विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में श्रीनिवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आये 29 मेधावी छात्रों को टेबलेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक चन्द्रशेखर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का किया आह्वान धर्मपुर, 07 जनवरी। विधायक  चन्द्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!