मुख्य सचिव ने की, कांगड़ा, चंबा और ऊना के विकास कार्यों की समीक्षा : सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से करें लागू : प्रबोध सक्सेना

by

पालमपुर, 3 जुलाई :- मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने उपायुक्तों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप में संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
मुख्य सचिव ने सोमवार को ज़िला कांगड़ा, ऊना और चम्बा में सरकार की विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में की। बैठक में सचिव प्रशासन सुधार सी पालरासु, मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल, उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी नेत्रा मेती और प्रियांशु खाती भी उपस्थित रहे।
बैठक में कांगड़ा, चंबा और ऊना के उपायुक्तों ने ज़िला में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकरी दी। इस अवसर पर उपायुक्तों ने पर्यटन विकास, स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिये ज़िला स्तर पर की गई पहल की जानकारी मुख्य सचिव के समक्ष रखी।
मुख्य सचिव ने कांगड़ा, ऊना और चम्बा ज़िला में प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिये सराहना की।
उन्होंने ज़िलों के पारंपरिक एवं प्राकृतिक खाद्य उत्पादों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक पर्यटन, साहसिक खेलों, वाटर स्पोर्ट्स, स्थानीय सांस्कृति के साथ-साथ कला एवं शिल्प उत्पादों के योजनात्मक रूप प्रोमोशन की बात कही। उन्होंने कांगड़ा कला, कांगड़ा चाय, चंबा रुमाल, चम्बा थाल और चम्बा चपल जैसे उत्पादों के प्रोमोशन की बात कही। उन्होंने जिला कांगड़ा में मिशन धनवंतरी, अपना कांगड़ा एवं अन्य प्रोजेक्ट्स, ऊना ज़िला में बम्बू आधारित कार्य, ड्रैगन फ्रूट, वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों को बढ़ाने तथा अन्य प्रोजेक्ट्स और चम्बा ज़िला देश के एस्पिरेशनल जिलों में है और चम्बा के स्थानीय पारंपरिक उत्पादों के लिये चम्बा प्रोडक्ट डॉट कॉम की पहल की सराहना की।
उन्होंने उपायुक्तों से गतिविधि आधारित टूरिज्म पर अधिक बल देने और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक उपयोग करने की बात कही।
बैठक में एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानें कौन है बच्चे का पिता? अतीक अहमद की बेवा बीवी शाइस्ता परवीन हुईं प्रेग्नेंट : चेले ने पीठ पर घोंपा छुरा

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की फरार बीबी शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई के लिए अगले 3 वर्षों में व्यय होंगे 1000 करोड़ : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला की विभिन्न यूनियनों ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित : ट्रांसपोर्टर कल्याण बोर्ड बनाने पर सरकार करेगी विचार- मुकेश अग्निहोत्री

सरकार द्वारा विभिन्न टैक्स माफ करने के चलते सम्मान समारोह किया गया आयोजित ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के मैहतपुर में आज ट्रक ऑपरेटर यूनियनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायत निवारण के लिए मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दूरदराज क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहुंचेगी ग्रामीणों के घरद्वार

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर, 2024 को अपने दौरे के दौरान शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से...
Translate »
error: Content is protected !!