मुझे डराने और धमकाने की जुर्रत न करें ,अब राजनीति वंशवाद और रजबाड़ाशाही की गुलाम नहीं : कंगना रणौत

by

एएम नाथ । मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कुल्लू जिला दौरे के पहले दिन मनाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर जमकर हमला बोला।   उन्होंने कहा कि अब राजनीति वंशवाद और रजबाड़ाशाही की गुलाम नहीं रह गई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेताया कि मुझे डराने और धमकाने की जुर्रत न करें। चार जून के बाद मैं इन लोगों को राजनीति करना खुद सिखाऊंगी। इससे पूर्व उनका कुल्लू के बजौरा में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भव्य स्वागत किया और मनाली में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कंगना का स्वागत किया।

                           पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह व कुल्लू से सीपीएस सुंदर ठाकुर कंगना रणौत पर आरोप लगा रहे थे जिसपर उनका जवाब देते हुए मंच से कंगना रणौत ने कहा कि इन लोगों को कंगना की खुली चुनौती है कि जो आरोप ये लगा रहे हैं उनकी वीडियो सामने लाएं कि मैंने कहां गौ मांस खाया। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे द्वारा कंगना रनौत को परेशान करने के मामले पर भी कंगना ने तंज कसा। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अभिनेत्री कंगना पर वक्तव्य देने के बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा कि उनकी मूवी में वे कांग्रेसी नेता एक अभिनय करके दिखा दें तो मैं राजनीति क्या, भारत ही छोड़ दूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को उसी दिन से ‘मिर्ची’ लगी हुई है जबसे भाजपा ने उसे टिकट दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को 6.50 करोड़ रुपये जारी: डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में रेलवे के स्टाफ क्वार्टर में लगी भयानक आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत : आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी भी हुआ घायल

एएम नाथ। नई दिल्ली :  एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए अपने जेब खर्च से 5500 रुपए का चेक

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार के छात्रों ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए अपने जेब खर्च से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 5500 रुपए का चेक भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
Translate »
error: Content is protected !!