मुलाकात के बाद बदले सुर : सिद्धू ने सीएम भगवंत मान की जम कर की तारीफ

by

मुलाकात के बाद सिद्धू ने सीएम भगवंत मान की जम कर की तारीफ, इन मुद्दों पर हुई चर्च
चंडीगढ़, 9 मई
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। सिद्धू ने कहा कि उन्हें शराब एवं रेत माफिया समेत पंजाब के कई अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की है। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री में पहले की भांति आज कोई अहंकार भाव नहीं है।
सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई निजी लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीएम भगवंत मान से अपील की है कि वह ठेकेदारी वाला सिस्टम खत्म करें ताकि पंजाब अपने पैरों पर मजबूत हो सके। इसके अलावा सिद्धू ने रेत व शराब माफिया के बारे में भी भगवंत मान के साथ बातचीत की। सिद्धू ने कहा कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार चीजों को लागू नहीं करती। सरकार को उन्हें दंडित करना चाहिए जिन्होंने पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उनकी मनोपली को समाप्त करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 450वीं शताब्दी को समर्पित गुरमति समागम और गुरमति चेतना मार्च का आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आदेश एवं सचिव शिक्षा इंजी. सुखविंदर सिंह के निर्देशन में गुरु अमरदास जी...
article-image
पंजाब

राम नाम अति मीठा है तू गा के देख ले

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर निवासियों की और से पांच दिवसीय श्री राम कथामृत के प्रचार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ श्री विश्वकर्मा मंदिर, सैक्टर-2,तलवाड़ा,से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
Translate »
error: Content is protected !!