मुलाज़मों को नये तनख्वाह स्केल का लौली पोप देकर पिछले डी.ए. के बकाये तथा डी.ए. की किश्तें दबा ली गई : मुल्तानी

by
होशियारपुर :    पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की मीटिंग प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले इस जत्थेबन्दी के मैंबर रणजीत कुमार शर्मा की अचानक मृत्यु होने पर 2 मिन्ट का मौन रखकर इस बिछड़ी रूह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद होशियारपुर डिपू के जरनल मैनेजर सरदार रणजीत सिंह बग्गा आज के मुख्यातिथी के तौर पर मीटिंग में शामिल हुये। जत्थेबन्दी की ओर से उनको मोमैंटों तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। श्री बग्गा ने जत्थेबन्दी को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी को अगर कोई मुश्किल आये तो उसका काम पहल के आधार पर किया जायेगा।
इस जत्थेबन्दी में नये शामिल हुये मैंबर सरदार कश्मीर सिंह हरगढ़, श्री हरभजन सिंह खुड्डा, सर्बजीत सिंह यार्ड मास्टर जालन्धर डिपू, श्री सुखवन्त सिंह सुक्खी एन.आर.आई को मोमैंटो तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस उपरान्त आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के उप-प्रधान तथा साथ आये साथियों को भी मोमैंटो तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
                                          इस अवसर पर बोलते हुये प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी ने नये आये मैंबर तथा किसान जत्थेबन्दी के नेताओं को ’जी आयां’ कहा तथा केन्द्र सरकार तथा पंजाब सरकार का पुरज़ोर विरोध किया कि मुलाज़मों को नये तनख्वाह स्केल का लौली पोप देकर पिछले डी.ए. के बकाये तथा डी.ए. की किश्तें दबा ली गई हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि छट्ठे पे-कमिशन की रिपोर्ट दिनांक 01-01-2016 को लागू होनी चाहिए तथा तब से ही इसका बकाया एक किशत में ही मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मुख्यमन्त्री कैप्टन ने गुटका साहिब पकड़ कर जो मुलाज़मों के साथ वायदा किया था कि कच्चे मुलाज़म पक्के किये जायेंगे, बेरोज़गारों को नौकरियां दी जायंेगी, किसानों के सारे कजऱ्े मुआफ किये जायंेगे तथा घर-घर रोज़गार दिया जायेगा इनमें से कोई वायदा पूरा नही किया। अगर वायदे पूरा न किया तो अगली बार किसी ओर सरकार का चुनाव किया जायेगा।
                             इसके बाद किसान जत्थेबन्दी के नेेता दिलबाग सिंह काहरी ने केन्द्र सरकार को फटकार लगाते हुये कहा कि  जब तक काले कानून तथा एम.एस.पी. को लागू नहीं किया जाता तब तक किसान दिल्ली की सरहदों से वापिस नही आयेंगे। किसानों का प्रचार होगा कि अगली बार भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में नही आने दिया जायेगा। किसान जत्थेबन्दी में जो मज़दूर/मुलाज़म सहयोग दे रहे हैं, किसान उनका दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मज़दूर/मुलाज़म तथा जवान भी किसानों के पुत्र हैं।
                               इस मीटिंग में वीर सिंह वीर, बाबा संसार सिंह, हरभजन सिंह, गुरबख्श सिंह, कमलजीत सिंह, हरदयाल सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह सैनी, संतोख सिंह, र्स्वण सिंह, हरबंस सिंह, महिन्द्र सिंह, कश्मीर सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मंगत सिंह, दिलबाग सिंह, धर्मजीत, ज्ञान सिंह भलेठू, गोपाल कृष्ण, हरमेश लाल, गुरबचन सिंह, गुरनाम सिंह, जय राम भाटिया, करतार सिंह, परमिन्द्र सिंह ने भी सम्बोधन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर काबू

गढ़शंकर, : गढ़शंकर पुलिस ने 22 नशीले टीकों समेत एक तस्कर को काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान रावलपिंडी की ओर से आते एक युवक...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला रहा  बराबर

गढ़शंकर, 29 जुलाई: 38वीं जेसीटी पंजाब राज्य सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
article-image
पंजाब

डॉ. नरेश कुमार को डॉक्ट्रेट की उपाधि से वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी ने प्रदान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के नरेश कुमार को वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी द्वारा समाज सेवा में डॉक्ट्रेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।  डॉक्ट्रेट की उपाधि डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!