38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला रहा  बराबर

by
गढ़शंकर, 29 जुलाई: 38वीं जेसीटी पंजाब राज्य सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल अमनदीप हीरा और एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने फुटबॉल लीग के लिए जे.सी.टी. और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा फुटबॉल के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। लीग का मुकाबला ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर व सीआरपीएफ के बीच बराबर रहा। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शविंदरजीत सिंह बैंस, कैशियर योगराज गंभीर, रोशनजीत सिंह पनाम, अमनदीप सिंह बैंस, राकेश पनाम, दर्शन सिंह मट्टू, जसवंत सिंह भट्ठल, भूपिंदर सिंह सिंबली, सज्जन सिंह धमाई, अमरजीत सिंह सिंबली, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोलियां व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

गोल्ड मैडलिस्ट डाक्टर खुदकुशी करने के लिए मजबूर न होती…यदि डाक्टर अर्चना शर्मा पर झूठा 302 का पर्चा सियासी दखलअंदाजी से दर्ज न होता: डा. जंग बहादर सिंह राय

गढ़शंकर। आईएमए डाक्टर्स एसोसिएशन गढ़शंकर की अगुआई में डाक्टरों की तरफ से रोष प्रदर्शन कर निजी अस्पतालोंके ओपीडी तथा अन्य सेवाएं ठप रखीं गईं। जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का साहमना करना पड़ा। आई.एम.ए....
article-image
पंजाब

गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी डीजीपी : गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का ऐलान

यूपीएससी पैनल ने लगाई नाम पर मुहर, जुलाई 2022 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में संभाल रहे थे जिम्मेदारी चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को राज्य का स्थायी पुलिस महानिदेशक...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर : युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के दौरान सीमा पार से हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को...
Translate »
error: Content is protected !!