मूक बधिर दिव्यांगजनों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी करवाने के लिए खन्ना मिले प्रदेश प्रमुख सचिव से 

by
होशियारपुर 23 जनवरी : मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए आपातकालीन व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर जारी करवाने के लिए खन्ना प्रदेश के प्रमुख सचिव के.ऐ.पी. सिन्हा से मिले।
इस मौके खन्ना ने प्रमुख सचिव को बताया कि मूक बधिर दिव्यांगजन लोग शारीरिक रूप से भले ही अपूर्ण हों परन्तु उनमे आम नागरिक की तरह जीवन जीने का जज्बा होता है। खन्ना ने कहा कि शारीरिक रूप से असममार्थ होने के कारण वे वर्त्तमान आपातकालीन सेवा के लिए दिए गए नंबर का प्रयोग नहीं कर पाते। वर्त्तमान आपातकालीन सेवा के लिए उन्हें किसी दुसरे व्यक्ति की सहायता की आवश्यकता होती है क्योंकि मूक बधिर लोग फोन सुनने और अपनी बात कहने में असमर्थ होते हैं परन्तु वे सन्देश लिखकर भेजने में समर्थ होते हैं। खन्ना ने प्रमुख सचिव से मांग की कि यदि मूक बधिर लोगों के लिए एक आपातकालीन व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाये तो उन्हें आपातकालीन परिस्थिति में अपनी मुश्किल बताने में सहायता मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व निमोनिया दिवस: लिवासा अस्पताल ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की

रोहित जसवाल l होशियारपुर : विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर, लिवासा अस्पताल ने बुधवार को एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समुदाय को निमोनिया, इसके प्रारंभिक लक्षणों और समय पर निदान...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर ; 8 सितंबर : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा पिंकी पुत्री मनसुख ने 3345 अंक प्राप्त कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो साल में बनेगा 300 बिस्तर वाला पीजीआई अस्पताल, टेंडर प्रक्रिया आरंभ

ऊना : 17 सितंबरः 500 करोड़ रुपए की लागत से ऊना के मलाहत में बनने जा रहे पीजीआई अस्पताल के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई हैं। पीजीआई ने 6 अक्तूबर 2022 तक...
Translate »
error: Content is protected !!