मेडिकल कॉलेज चंबा की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का तीखा हमला : डॉक्टर पर एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग, सरकार पर साधा निशाना

by

झूठी वाहवाही छोड़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारें”, जय सिंह का कांग्रेस पर प्रहार

एएम नाथ। चंबा : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज चंबा की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार में कथित देरी और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक गरीब युवक की मौत हो गई, जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। जय सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश सरकार के कई प्रतिनिधि चंबा में मौजूद हैं, लेकिन जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उनका आरोप है कि जिस युवक की मौत हुई, उसे समय पर उपचार नहीं मिल सका और संबंधित चिकित्सक को अस्पताल पहुंचने में करीब चार घंटे लग गए। यदि समय पर चिकित्सक उपलब्ध होते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।
जय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप सामने आते रहे हैं, लेकिन हर बार केवल औपचारिक जांच तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की। उनका कहना है कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी सरकार को उठानी चाहिए।
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि चिकित्सकों की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही मेडिकल कॉलेज सरोल में 200 बिस्तरों का उद्घाटन कर रही हो, लेकिन पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति के बिना ऐसे उद्घाटन केवल दिखावा हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से नाराज है और इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल की दीपिका व हिमांशी ने उतीर्ण की राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढ़लग के आठवीं कक्षा के दो छात्राओं दीपिका व हिमांशी ने राज्य स्तरीय एन.एम.एम.एस. की छात्रवृति परीक्षा पास कर क्षेत्र व अपने विद्यालय का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश की छवि धूमिल कर रही सरकार का निकम्मापन : जयराम ठाकुर

रोहड़ू, ऊना, कुल्लू, बंजार, चंबा, शिमला समेत हर जगह से आ रही वीभत्स ख़बरें, सरकार मौन पुलिस प्रशासन बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगरानी में लगा प्रदेश में अपराध और अपराधी का बोलबाला,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को किया सम्मानित

सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया।  अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!