मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

by
एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त क्रिटिकल केयर यूनिट के शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डॉ. जनक राज,  डीएस ठाकुर एवं पूर्व विधायक पवन  नैय्यर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में क्रिटिकल  केयर यूनिट के कार्यशील होने  के पश्चात गंभीर रूप से  बीमार लोगों  को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।
उन्होंने  बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुचारू बनाया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि आकांक्षी जिला चंबा एवं प्रदेश के  दुर्गम क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। ऐसे में सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश को उनसे काफी उम्मीदें हैं ।
कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पंकज गुप्ता ने स्वागत  किया।
इस अवसर पर  अध्यक्ष नगर परिषद  नीलम नैय्यर, अध्यक्ष  ज़िला परिषद डॉ.नीलम कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पंकज गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विपिन ठाकुर  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता : बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिझड़ी में जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के उपमंडल खोलने व नागरिक अस्पताल बड़सर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा  बड़सर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के हितों पर सरकार का फोकस …सीएम सुक्खू बोले, कर्मचारी हितों से कभी नहीं किया समझौता

प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत के संकेत, कॉम्प्लेक्स प्रणाली की होगी समीक्षा एफआईआर और जांच वापसी का ऐलान चौड़ा मैदान में गरजे मुख्यमंत्री सुक्खू, जेबीटी को टीजीटी पदोन्नति और स्कूलों में खेल गतिविधियां बहाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा...
Translate »
error: Content is protected !!