मेडिकल नशे पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई : मेडिकल स्टोरों की लगातार हो रही है जांच

by

होशियारपुर, 08 अक्टूबरः  आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल नशे पर रोक लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा होशियारपुर में लगातार मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों के सहयोग से ड्रग कंट्रोल अधिकारी होशियारपुर 1 और होशियारपुर 2 की ओर से सितंबर माह में कुल 30 निरीक्षण किए गए। जिनमें ड्रग कंट्रोल अधिकारी होशियारपुर-1 की ओर से पुलिस के साथ मिलकर 20 निरीक्षण किए गए जबकि ड्रग कंट्रोल अधिकारी होशियारपुर-2 की ओर से से 10 निरीक्षण किए गए। इस जांच के दौरान टांडा के एक मेडिकल स्टोर से नियमों का उल्लंघन करने के कारण 64,645 रुपए की दवाइयों को जब्त किया गया व ज़ोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी(ड्रग्ज) बलराम लूथरा की ओऱ से फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 8 सैंपल लिए गए, जिनमें 1 सैंपल कॉस्मेटिक का और 1 सैंपल होम्योपैथिक दवाइयों का था। सभी सैंपल जांच के लिए सरकारी लैब खरड़ भेजे गए हैं।

ज़ोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी(ड्रग्ज) बलराम लूथरा ने स्पष्ट किया है कि जो भी मेडिकल स्टोर प्रेगाबलिन जैसी मादक दवाइयों को नशे के रूप में बेचते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के नशे के खिलाफ सहयोग करें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर खन्ना ने किया रेमन डोगरा को सम्मानित महंत उदयगिरि जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप छात्रा को भेंट की पवित्र माला

होशियारपुर 27 सिमम्बर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा को महंत श्री उदयगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्मानित किया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के लिए एमआरटीएस समय की मांग : सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्वाइंट ऑफ कॉल के रूप में स्वीकृत करने की मांग दोहराई; सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया चंडीगढ़, 6 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!