मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई बीजेपी : अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

by

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हार के बाद बीजेपी तिलमिला गई है। बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है. चुनाव से पहले संगठन में जान फूंकने में अरविंद केजरीवाल जुटे हैं।  उन्होंने जिला सम्मेलन में पदाधिकारियों को संबोधित किया। केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक और नई दिल्ली जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था।  कौरवों के पास अथाह पैसा और शक्ति थी. पांडवों के पास भगवान कृष्ण थे। आने वाला चुनाव एक धर्मयुद्ध है. भगवान हमारे साथ हैं, ये तीन दिन पहले मेयर चुनाव में पता चला।

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई गई है बीजेपी :   उन्होंने कहा कि बीजेपी मेयर चुनाव में पूरी तैयारी करके आई थी, इतने तोड़ लिए. उनका पूरा कैलक्युलेशन था कि ये मेयर का चुनाव जीत रहे हैं। इन्होंने सिविक सेंटर से बीजेपी दफ्तर तक रैली निकालने की तैयारी कर रखी थी। वहां पीएम आएंगे और मोदी जी का भाषण होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे साथ तो भगवान श्रीकृष्ण थे,  श्री कृष्णा अपने साथ थे, उन्होंने सुदर्शन चक्र चलाया तीन वोट से हम जीत गए। उन्होंने कहा कि उनके पास अथाह शक्ति और पैसा है, लेकिन ऊपर वाला हमारे साथ है।  इस हार के बाद ये तिलमिला गए हैं. बड़े-बड़े नेता इनकी पार्टी छोड़ कर हमारे साथ आ रहे हैं।  इस वाले चुनाव में ये कुछ भी करेंगे, हमें हराने के लिए. ब्रह्म सिंह तवर,बीबी त्यागी, अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र :   उन्होंने कहा कि हमें हारने के लिए बीजेपी इस वाले चुनाव में कुछ भी करेगी,  तैयारी है उसके लिए, मेहनत करनी पड़ेगी। अगले एक-दो दिन में आपको ट्रेनिंग की जाएगी। 5 बूथ हैं एक अध्यक्ष मंडल प्रभारी के नीचे, 1 बूथ पर 200 से 250 परिवार है।  हर 50 फैमिली पर एक सभा करनी है, 4 से 5 मीटिंग करनी हैं।

उन्होंने कहा कि 13000 बूथ हैं. एक बूथ पर पांच बैठक कर लेंगे तो 65 हजार मीटिंग 15 दिन में कर ली तो कोई हरा सकता है आप को? यह तैयारी करनी है। आपकी तैयारी है ना? हमें प्लानिंग से मेहनत करनी पड़ेगी. अगले दो तीन दिन आपकी ट्रेनिंग होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यकित को  चोरी किए मोटरसाइकिल व एक्टिवा समेत ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एएसआई रछपाल सिंह ने अपने साथी कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र...
article-image
पंजाब

अमन अरोड़ा के घर के बाहर काला झंडा लेकर पहुंचे दामन बाजवा, बोले—डरने वाली नहीं भाजपा

मोहनजीत सिंह पर कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन; बाजवा ने मान सरकार पर लगाया आवाज उठाने वालों को दबाने का आरोप, अमन अरोड़ा बोले—विपक्ष कर रहा राजनीति सुनाम। सिख युवक मोहनजीत सिंह पर...
पंजाब

जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवक का शव गली सड़ी अवस्था मे बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव पनाम के निकट नहर की पटड़़ी पर एक 25 वर्षीय गली सड़ी अवस्था में नहर की पटड़़ी पर मिला मिला जिसके शव में कीेड़े पड़ गए थे। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!