मेरा घर मेरे नाम : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने होशियारपुर जिले में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का किया शुभारंभ

by

– जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक पाने का मार्ग प्रशस्त हुआ
– ड्रोन के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से दिया जाएगा अंजाम
होशियारपुर, 29 सितंबर :
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने आज गांव शेरगढ़ से ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना की शुरुआत करते हुए जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने का मार्ग प्रशस्त करते हुए होशियारपुरवासियों को बड़ी सौगात दी। ड्रोन के माध्यम से इस योजना का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की इस महत्वपूर्ण और बड़ी पहल से जिले में लाल लकीर के भीतर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक का अधिकार मिलने से काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये लोग लंबे समय से बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे, लेकिन अब मालिकाना हक मिलने के बाद इनकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उनका प्रापर्टी कार्ड बनेगा, जिससे वे आसानी से कर्ज व अन्य सुविधाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से डीसी श्री संदीप हंस के नेतृत्व में इस योजना का लाभ पूरे जिले में लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के सभी योग्य लाभार्थियों को देने और इसे अमल में लाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए जिला राजस्व अधिकारी श्री गुरमीत सिंह मान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से करने के लिए राजस्व विभाग ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों का सहयोग ले रहा है, जिसके तहत तहसीलदारों, बीडीपीओ, कानूनगो और पटवारियों आदि की टीमें बनाकर ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले में विलेच कमेटियों का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से अंजाम देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह योजना होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से शुरू की गई है और जिले के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को भी इस योजना के तहत लाया जाएगा। श्री जिम्पा ने कहा कि इस योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और लोगों की सभी समस्याओं और लंबे समय से लंबित मुद्दों का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, बीडीपीओ-2 सुखदेव सिंह, तहसीलदार हरकरम सिंह, सरपंच गुरमीत कौर, पंच राजिंदर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, सरबजीत कौर, कैलाश रानी, टेकचंद, मलकीत सिंह, कुलदीप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी सरकार दुआरा पेश केंद्रीय बजट ली प्रतियां जलाई : सीपीएम की महिला सदस्यों ने गांव गढ़ी मटटों में

गढ़शंकर । गांव गढ़ी मटटों में बीबी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर की अध्यक्षता में सीपीएम की महिला सदस्यों दुआरा दो सभाएं की गई। इस दौरान बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
article-image
पंजाब

एबीवीपी होशियारपुर ने 40 शिक्षण संस्थानों के लगभग 400 होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

होशियारपुर, 5 अगस्त: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर द्वारा श्री हेमराज कपूर मेमोरियल सभागार, डीएवी कॉलेज, होशियारपुर में भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले की लगभग 40 शिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!