मेरे बेटे से बनाए जबरन फिजिकल रिलेशन : फिर कियाब्लैकमेल : इंजीनियरिंग स्टूडेंट सुसाइड केस में नया टि्वस्ट

by
एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में अर्पित शर्मा नाम के छात्र की मौत के मामले में नया टि्वस्ट आया है। मृतक छात्र की मां ने आरोप लगाया है बेटे के साथ पढ़ने वाली लावन्या नाम की लड़की बेटे को ब्लैकमेल किया।
उसके साथ जबरन संबंध बनाए। उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इसके बाद बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। मां के अनुसार साथ इसी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। पुलिस ने छात्रा को अरेस्ट कर लिया है। मंडी जिले के सुंदनगर नगर के जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज शुक्रवार रात को 20 साल के अर्पित ने अपनी जान दे दी थी। अर्पित हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज का रहने वाला था। शनिवार सुबह यह घटना तब सामने आई जब उसका शव बरामद हुआ।
यौन संबंध बनाने का आरोप
अर्पित की मां ने सहपाठी लावन्या पर अपने बेटे को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की। अपनी शिकायत में अर्पित की मां ने कहा कि लावण्या नाम की एक लड़की उसके बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी और मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। उसने यह भी दावा किया कि अर्पित ने अपनी मौत से पहले उसे बताया था कि लावन्या उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। यह भी सामने आया है कि शुक्रवार की रात अर्पित अपने हॉस्टल के कमरे में अकेला था, जब उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट में लावन्या का नाम
अर्पित की जेब एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लावन्या पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अर्पित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन भी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में उसकी मां ने मई में चिकनपॉक्स होने पर कॉलेज प्रबंधन की आलोचना की थी। कॉलेज ने कथित तौर पर उसे हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा था, जिससे उसे 4 से 8 मई तक सुंदर नगर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अर्पित की मां ने दावा किया कि कॉलेज प्रबंधन ने कोई सहायता नहीं की, जिससे उन्हें हमीरपुर से यात्रा करने और अपने बेटे के साथ रेस्ट हाउस में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पुलिस ने कब्जे में ली फुटेज
हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने चल रही जांच के तहत हॉस्टल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कहा कि लावण्या को शुरू में पुलिस रिमांड पर रखा गया था और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अर्पित ने बेल्ट से लटककर आत्महत्या कर ली थी। अर्पित शर्मा कंप्यूटर साइंस के चौथे सेमेस्टर का छात्र था। सुसाइड नोट में यह पुष्टि हुई है कि अर्पित ने अफेयर के चलते यह कदम उठाया। मां के आरोपों ने अब इस मामले नया मोड़ ला दिया है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
Translate »
error: Content is protected !!