मेलों से बढ़ता है सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारा : कुलदीप सिंह पठानिया

by
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष, मुख्यतिथि के रूप में हुए शामिल
एएम नाथ।  जयसिंहपुर 12 अक्तूबर :- राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, कुलदीप पठानिया ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल उपस्थित रहे।
May be an image of 7 people, television, dais and text
आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव का दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाने के लिए आभार प्रकट किया और उन्हें उत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया।
May be an image of 7 people, people smiling and text
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख हिस्सा हैं। इसे संजोए रखना समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। इनसे ही सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्सवों पर लगने वाले मेले, प्रदेश की समृद्ध परमपरओं और संस्कृति की झलक मिलती है और अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।May be an image of 7 people and dais
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल, उत्सव समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं से चुने हुए प्रतिनिधि और इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय – 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं की कोट पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मौेके पर सुनीं लगभग 50 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ के तहत पंचायतों में लगेंगे निशुल्क योग शिविर : DCजतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. जिला प्रशासन ऊना ने अपनी विशेष पहल ‘सामर्थ्य’ को नव विस्तार देते हुए इसके अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविरों के आयोजन का उपक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की...
Translate »
error: Content is protected !!